{"_id":"6606c5aea05d82e7840d1da3","slug":"nagar-nigam-office-will-open-on-sunday-also-house-tax-will-be-deposited-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रविवार को भी खुलेगा नगर निगम कार्यालय, जमा होगा गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रविवार को भी खुलेगा नगर निगम कार्यालय, जमा होगा गृहकर
Fri, 29 Mar 2024 07:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:14 PM IST
सार
नगर निगम का कर विभाग अवकाश वाले दिन शुक्रवार को भी खुला रहा। रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। लोग गृहकर जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में गृहकर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर निगम का कर विभाग अवकाश वाले दिन शुक्रवार को भी खुला रहा। कर्मचारी कर जमा कराने के साथ ही बिलों में संशोधन भी करते रहे। रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। लोग गृहकर जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम शहर में करीब डेढ़ लाख घरों से कर वसूलता है। बीते साल विभाग को 43 करोड़ रुपये कर वसूली का लक्ष्य मिला था। इस बार 65 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष विभाग अब तक 60 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा करा चुका है। अब महज दो दिन शेष हैं। अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। 31 मार्च को इन विभागों को बजट मिलेगा। ऐसे में आखिरी दिन करीब तीन करोड़ से ज्यादा राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। रोजाना खिड़की पर भी औसतन 40 लाख रुपये जमा हो रहे हैं। उपनगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने बताया कि 31 को रविवार है, लेकिन कर जमा करने वाली खिड़की खुली रहेगी।
विज्ञापन