{"_id":"5e28a70d8ebc3e4af66cdc12","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly393023956","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मचारी संगठन का 16 साल बाद होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मचारी संगठन का 16 साल बाद होगा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार समदर्शी ने भरा पर्चा
बरेली। नगर निगम में 16 साल बाद कर्मचारी संगठन चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कुल चार पदों के लिए नामांकन शुरू हुआ। पहले दिन कर्मचारी नेता राजकुमार समदर्शी और प्रभात शर्मा नेे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगाें को जायज तरीके से उठाने के लिए उन्हें एक मंच की जरूरत है। इस मांग को मानकर निगम में पिछले दिनों कर्मचारी संगठन का कार्यालय खोला गया। पूर्व नगर आयुक्त ने चुनाव के लिए भी सहमति दे दी थी। नगर आयुक्त और जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार समदर्शी और प्रभात शर्मा ने आवेदन किया। उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए करीब एक दर्जन आवेदन आए हैं। चुनाव इस महीने के अंत तक कराया जाएगा, जिसमें 35 सौ से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। ब्यूरो