{"_id":"5e1e12b88ebc3e4af1644976","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly391925663","type":"story","status":"publish","title_hn":"बानखाना में स्लैब तोड़ने गई नगर निगम टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बानखाना में स्लैब तोड़ने गई नगर निगम टीम से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ ने जेई और ठेकेदार को घेरा, पुलिस पहुंची तो भाग गए लोग
विरोध के चलते लौटी टीम, अब पुलिस लेकर तोड़ी जाएंगी स्लैब
बरेली। बानखाना में मंगलवार दोपहर सड़क निर्माण से पहले नाली के ऊपर बने चबूतरे और स्लैब तोड़ते वक्त खासा हंगामा हो गया। लोगों ने स्लैब तोड़ने का विरोध करते हुए नगर निगम के जेई और ठेकेदार का घेराव कर अभद्रता करनी शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा कर रहे लोग भाग गए। विरोध के चलते टीम लौट गई। अब पुलिस को साथ लेकर स्लैब तोड़ी जाएंगी।
अब्दुल्ला मस्जिद के पास वाली गली में सड़क का निर्माण होना है। इससे पहले मंगलवार दोपहर नगर निगम के जेई अरुण कुमार और ठेकेदार नवेद नालियों के ऊपर बने चबूतरे तथा स्लैब तोड़ने के लिए नगर निगम कर्मी सचिन, राकेश आदि को लेकर पहुंचे। टीम ने नाली के ऊपर काफी आगे तक डाली गईं स्लैब तोड़नी शुरू कीं तो लोग विरोध करने लगे। मिश्रित आबादी वाली गली में लोग इस बात पर अड़ गए कि उनकी स्लैब तोड़ने से पहले पड़ोसी का चबूतरा तोड़ा जाए। टीम ने लोगों को समझाया कि एक तरफ से सभी चबूतरे और स्लैब तोड़ी जाएंगी, लेकिन लोग नहीं माने। वे जेई और ठेकेदार को घेरकर अभद्रता करने लगे। जेई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा कर रहे लोग घरों में कैद हो गए। सिर्फ महिलाएं ही सड़क पर रह गईं। विरोध के चलते टीम लौट आई। जेई अरुण कुमार ने बताया कि इस तरह विरोध होने की उम्मीद नहीं थी। लोगों के तीखे तेवर देखकर काम रोकना पड़ा। अब टीम पुलिस बल साथ लेकर जाएगी। सड़क बनाने से पहले नाली ठीक करना जरूरी है।