फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

पीएफएमएस में उलझा नगर निगम कर्मचारियों का वेतन

Sat, 28 Dec 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। प्रदेश के सभी नगर निकायों में कर्मचारियों का वेतन पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के अंतर्गत लाने की कवायद नगर निगम कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। दिसंबर खत्म होने जा रहा है लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों को अब तक नवंबर का ही वेतन नहीं मिल सका। कई कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार को भी पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान से मुलाकात की तो उन्होंने अकाउंट विभाग में भेज दिया। अकाउंट विभाग में जनवरी के पहले सप्ताह तक वेतन देने की बात कही गई।
विज्ञापन

नगर निगम के लेखा अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि शासन ने पीएफएमएस लांच किया है। इस व्यवस्था के तहत सरकार कर्मचारियों का वेतन निकायों के खाते में न डालकर सीधे कर्मचारी के खातों में ट्रांसफर करेगी। यह व्यवस्था एक दिसंबर से सभी नगर निकायों में लागू हो गई है। इस समय नगर निगम में पीएफएमएस पोर्टल पर कर्मचारियों की डाटा फीडिंग जारी है। जनवरी से सभी कर्मचारियों को इस सिस्टम के जरिये ही वेतन मिलेगा। मगर डाटा फीडिंग में हुई देरी के चलते कर्मचारियों को नवंबर का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। इस वजह से परेशान कर्मचारी अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

दूर होंगी तमाम खामियां
नई व्यवस्था के तहत वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी, अवस्थापना निधि, कान्हा उपवन, 14वें वित्त आयोग का बजट पीएमएफएस के जरिये ही स्वीकृत किया जाएगा। इससे शासन के पास इन मदों में होने वाले खर्च की पूरी जानकारी हर वक्त अपडेट रहेगी। पहली बार पोर्टल पर कर्मचारी का विवरण भरते समय एक यूनीक आईडी जनरेट होगी, पूरे प्रदेश में कहीं भी ट्रांसफर के दौरान कार्य करेगी। इससे दो सरकारी नौकरी करने जैसी शिकायतें भी खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed