फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

सीबीगंज और सब्जी मंडी में पकड़े 11 आवारा पशु

Sat, 21 Dec 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर निगम ने शहरी क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत अब तक 20 से अधिक आवारा पशुओं को पकड़ा जा चुका है। इन पशुओं को सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन भेजा जा रहा है। निगम का दावा है कि ये पशु शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी अड़चन पैदा करते हैं। साथ ही मंडियों में भी अव्यवस्था पैदा करते हैं, जिसे देखते हुए निगम अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके आवारा पशुओं की धरपकड़ का काम नगर निगम ने तेज कर दिया है। निगम इसके लिए बाकायदा अभियान चला रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। शुक्रवार को सीबीगंज और सब्जी मंडी आदि इलाकों में अभियान चलाया गया, जिसमें 11 से अधिक पशुओं को पकड़ा गया। निगम के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान पिछले तीन दिनों से चल रहा है। इस दौरान अब तक करीब 20 से अधिक पशुओं को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

पहले से अव्यवस्था, अब अतिरिक्त पशुओं का भी बोझ
निगम सूत्रों के अनुसार कान्हा उपवन में पशुओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उनके लिए समुचित छप्पर और अलाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है। निगम भी स्थितियों को छुपाने में जुटा है। बाहर से किसी भी व्यक्ति का अंदर जाना मना कर दिया गया है। ऐसे में निगम के इस नए अभियान के चलते अतिरिक्त पशुओं को यहां भेजे जाने से व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम बनाएगा बायो गैस प्लांट
कान्हा उपवन में नगर निगम जल्द ही बायोगैस प्लांट लगाने जा रहा है। इसे लेकर पिछले दिनों नगर निगम ने बाकायदा टेंडर भी निकाला है। निगम अधिकारियों के अनुसार इसमें उपवन में जानवरों के गोबर आदि का इस्तेमाल कर गैस बनाई जाएगी। इसी गैस से बाद में उपवन में जनरेटर चलाकर बिजली की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed