{"_id":"5df1598b8ebc3e87cc2f06a4","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly387645495","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम अतिक्रमण हटवाए, पुलिस वाले चौकी में सामान बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम अतिक्रमण हटवाए, पुलिस वाले चौकी में सामान बचाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है, लेकिन पुलिसकर्मी अवैध कब्जा करने वालों का सामान चौकी में रखवाकर उन्हें बचाने में लगे हैं। इसके चलते ही बुधवार को कुतुबखाना चौकी पर जमकर हंगामा हुआ। सामान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों पर रुपये लेने के आरोप लगे तो वे बैकफुट पर आ गए और सामान जब्त कर लिया गया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को कोतवाली से कुतुबखाना चौराहे के बीच चला। एक टीम अवैध होर्डिंग बैनर-उतारने में और दूसरी अवैध कब्जे हटवाने में लगी। ठेले वालों को हटवाती नगर निगम की टीम जब कुतुबखाना चौकी पहुंची तो चौकी परिसर में एक खोखा रखा देखकर निगम के कमांडो ने उसे जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इस पर दुकानदार ने पांच मिनट का समय मांगा। पांच मिनट बाद दोबारा कार्रवाई शुरू हुई तो खोखा मालिक ने निगम की टीम और पुलिस वालों को गालियां देना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस रुपये लेकर सामान चौकी में रखवाती है। साथ ही अपनी बेल्डिंग मशीन उठाकर चौकी में रखनी चाही तो पुलिस ने उसे हड़का दिया। इसके बाद टीम ने बेल्डिंग मशीन समेत चौकी में छिपाकर रखा गया अन्य सामान भी जब्त कर लिया। इस दौरान निगम के कमांडो और व्यापारियों के बीच काफी हंगामा हुआ। विरोध के चलते चौकी के अंदर रखा खोखा निगम की टीम जब्त नहीं कर सकी और फिर व्यापारी उसे ठेले पर लादकर ले गया।