{"_id":"5de9708a8ebc3e54893c601d","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3867796133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस किलो पॉलिथीन जब्त, 35 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस किलो पॉलिथीन जब्त, 35 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम क्षेत्र में अवैध पॉलिथीन बिक्री और प्रयोग के खिलाफ निगम का अभियान
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम क्षेत्र में अवैध पॉलिथीन की बिक्री और इसका प्रयोग कम नहीं हो पा रहा है, जिसे देखते हुए गुरुवार को निगम के अधिकारियों ने छापामार अभियान चलाया। शहर के एलन क्लब के सामने सिविल लाइन एरिया में छापे मारकर करीब 30 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। वहीं 35 हजार जुर्माना भी वसूला गया।
चीफ सेनेटरी ऑफिसर विनोद कुमार ने बताया कि निगम को मिल रहीं लगातार शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को छापेमार कार्रवाई की कई, जिसके तहत सिविल लाइन एरिया में करीब 50 से अधिक दुकानों में जांच की गई। इनमें एलन क्लब के सामने की 14 दुकानों में पॉलिथीन की बिक्री और इसका उपयोग पाया गया। यहां से करीब 30 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।