{"_id":"5dc479398ebc3e5b764cbd21","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3831805166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोे साल पुराने नहीं हुए काम तो कैसे पास कर दें बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोे साल पुराने नहीं हुए काम तो कैसे पास कर दें बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बजट के आय-व्यय की समीक्षा की बहाने कार्यकारिणी सदस्य निगम के अफसरों को उलझा रहे हैं। बृहस्पतिवार को निर्माण विभाग के बजट की बैठक में दो साल पुराने प्रस्तावों पर जब अफसर जवाब-तलब करने लगे तो एक्सईएन संजय चौहान को पसीना आ गया। चार घंटे तक पार्षद फाइलें खंगालते रहे और फिर शुक्रवार को दोबारा बैठक करने को कह दिया।
कार्यकारिणी की बैठक में बजट प्रस्तुत करने से पूर्व अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह के कार्यालय में विभागवार उसे कार्यकारिणी सदस्यों के सामने रखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को निर्माण विभाग के बजट की समीक्षा थी। एक्सईएन संजय चौहान समेत कई जेई भी मौजूद थे। कार्यकारिणी सदस्यों ने सवाल किया कि निर्माण के लिए 40 करोड़ का बजट था तो सिर्फ पांच करोड़ क्यों खर्च किए, अब पांच महीने में 35 करोड़ कहां खर्च करोगे। पार्षद सलीम पटवारी ने कहा कि साल भर से ज्यादा हो गया है, उनके क्षेत्र की सड़क नहीं बनी है। अफसर बोले- सड़क नहीं उसके गड्ढे भरे जाएंगे। अन्य पार्षदों ने कहा कि दो-दो साल पुराने प्रस्ताव फाइलों में दफन हैं, उन पर काम क्यों नहीं हुआ तो एक्सईएन जवाब नहीं दे सके।
पार्षद शशि सक्सेना ने अब तक के अपने सभी प्रस्तावों की फाइलें मंगवाईं, वहीं अब्दुल कयूम मुन्ना ने कहा कि उन्होंने निर्माण विभाग को अब तक कितने पत्र लिखे हैं, वे सब प्रस्तुत किए जाएं। पार्षदों के सवालों से चार घंटे तक अफसर जूझते रहे, लेकिन बजट पर सहमति नहीं बन सकी। तय हुआ कि अब शुक्रवार को बैठक की जाएगी। इस दौरान उपसभापति अतुल कपूर, उपनेता छंगामल मौर्य, अजय चौहान, रईस मियां अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बजट के आय-व्यय पर चर्चा को लेकर बैठक बुलाई गई थी, लेकिन पार्षद अपने निर्माण कार्यों की फाइलें मंगाकर उनकी समीक्षा करते रहे। अब शुक्रवार को दोबारा चर्चा होगी।
- ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त