फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

त्योहारों की खुमारी में शहर बना कूड़े का ढेर

Sat, 02 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन सफाई व्यवस्था को नगर निगम ही पलीता लगा रहा है। आलम यह है कि त्योहारों के बाद शहर में जगह-जगह कूडे़े के ढेर नजर आ रहे हैं। नगर निगम के कर्मियों पर त्योहार की खुमारी अब भी छाई हुई है, तभी तो दिवाली के बाद से कूड़ा नहीं उठाया गया है। पुराना शहर हो या फिर कुतुबखाना, हर जगह कूड़े के ढेर ही नजर आ रहे हैं। जीआईसी के ग्राउंड पर पटाखा बाजार लगा था, वहां से भी कूड़ा नहीं उठाया गया है। पुराना शहर में पिछले तीन दिन से कूड़ा न उठाए जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सूफी टोला में रोड किनारे लगा कूड़े का ढेर
सूफी टोला में सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा था। दोपहर तक यहां से कूड़ा नहीं उठाया गया। गंदगी का आलम यह है कि यहां से लोगों का निकलना दूभर है।
बारादरी मस्जिद के पास चार दिन से नहीं उठा कूड़ा
सैलानी में भी कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बारादरी मस्जिद के पास चार दिन से कूड़ा पड़ा है। पड़ोस में रहने वाले पुत्तन खां ने बताया कि चार दिन से कूड़ा पड़ा है। कोई उठाने नहीं आया। सभासद को फोन करते हैं तब कूड़ा उठाया जाता है।
विज्ञापन

जगतपुर में भी सड़क पर पड़ा है कूड़ा
जगतपुर में भी सड़क किनारे कूड़ा पिछले कई दिनों से पड़ा हुआ है। तीन जगह कूड़े के ढेर लगे थे। लोगों ने बताया कि कई दिन कूड़ा पड़ा रहता है उसके बाद उठाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमनगर का भी हाल बेहाल
आजमनगर में भी कूड़ा उठाने कोई नहीं पहुंचा। सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा था। लोगों ने बताया कि दिवाली के बाद से कूड़ा नहीं उठाया गया।
कूड़े से पटा पड़ा है जीआईसी ग्राउंड
जीआईसी मैदान पर पटाखा मार्केट लगा था। दिवाली के बाद बाजार तो खत्म हो गया, लेकिन नगर निगम ने मैदान की सफाई नहीं कराई। आलम यह है कि पूरे मैदान पर कूड़ा बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed