फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

कान्हा में फिर 14 गायों की मौत

Fri, 25 Oct 2019 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। मेयर उमेश गौतम ठीक नौ दिन बाद बृहस्पतिवार को कान्हा उपवन में दोबारा निरीक्षण करने पहुंचे। पता चला कि इस बीच वहां 14 और गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई है। मगर पशु चिकित्सकों के लगातार कहने के बावजूद वहां न तो दवाओं का इंतजाम किया गया है और न ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त हुईं हैं। मेयर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मेयर उमेश गौतम ने पहले 15 अक्तूबर को कान्हा का निरीक्षण कर 15 दिन में 30 गायों की मौत होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से जांच कराने की मांग की थी। अगले ही दिन नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने इसके जवाब में प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मेयर के निरीक्षण सुनियोजित करार दिया। हालांकि इस मामले की जांच के लिए नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी। इस बीच बृहस्पतिवार दोपहर मेयर उमेश गौतम अचानक फिर कान्हा पहुंच गए। बृहस्पतिवार को भी वहां तीन गोवंश की मौत होने की बात सामने आई, इनमें से दो दफन हो चुके थे और एक का शव मौके पर मिला। रिकार्ड देखने से पता चला कि 16 अक्तूबर से 24 अक्तूबर के बीच कान्हा में 14 गोवंशीय पशुओं की मौत हो चुकी है। बताया गया कि प्रतिदिन दस बोरी चोकर जानवरों को दिया जा रहा है, जबकि यह बीस बोरी होना चाहिए। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दवाओं की कमी और आपसी टकराव से मौतें
नगर आयुक्त ने प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में कान्हा में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बताई थीं। मगर यहां के रिकार्ड ने सारी पोल खोल दी है। पशु चिकित्सकों ने महीने भर में निरीक्षण के दौरान सात बार पत्र भेजकर दवाइयों की कमी एवं अन्य गड़बड़ियों का जिक्र किया है। यहां लगातार निरीक्षण करने वाले पशु चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह के मुताबिक जुलाई से अब तक 12 गायों के पोस्टमार्टम हुए हैं। अधिकांश मौतें जानवरों के आपसी संघर्ष, दवाआें की कमी और बेहतर देखभाल न होने से हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बताईं यह कमियां
- सांड़ों के लिए अलग शेड नहीं हैं, इससे वे गायों पर हमला कर रहे हैं।
- 300 जानवरों की क्षमता है लेकिन वहां 587 पशु हैं।
- पानी के लिए बड़ी टंकी नहीं है।
- नालियां खुली पड़ी हैं, जिनमें फंसकर जानवर चोटिल हो रहे हैं।
- सर्दी शुरू हो रही हैं लेकिन पर्याप्त शेड का अब तक इंतजाम नहीं हुआ है।
- 20 जानवरों पर एक व्यक्ति होना चाहिए, वहां 50 पर एक है।


कान्हा की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। वहां हुई गोवंश की मौत की अभी जांच चल रही है। बृहस्पतिवार को मेयर के निरीक्षण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसे भी जांच रिपोर्ट में शामिल कर लिया जाएगा। - ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त
मुख्यमंत्री से मेरी मांग है कि शासन स्तर से कमेटी गठित करके कान्हा में गायों की मौत की जांच कराएं। यहां डॉक्टरों में दवाओं की कमी, अलग शेड समेत तमाम जरूरतें बताई हैं लेकिन निगम अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - उमेश गौतम, मेयर


‘सैमुअल पॉल एन. आईएस हैं, पशु चिकित्सा विशेषज्ञ नहीं’
- पशु वैज्ञानिकों के संगठन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उनसे कराई जाए गायों की मौत की जांच
बरेली। पशु वैज्ञानिकों के संगठन इंडियन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ वेटनरी रिसर्च के फाउंडर सेक्रेटरी डॉ. ऋषींद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. आईएएस हैं, पशु चिकित्सा विशेषज्ञ नहीं। मेयर और नगर आयुक्त में लगातार विवाद भी चल रहा है इसलिए नगर आयुक्त द्वारा जांच उचित नहीं है। डॉ. ऋषींद्र का कहना है कि वह पशु चिकित्सा में लंबा अनुभव रखते हैं और आईवीआरआई में सेंट्रल एनीमल डिजीज रिसर्च एंड डायग्नोसिस में ज्वाइंट डायरेक्टर पद से रिटायर हैं इसलिए गायों की मौत की बेहतर जांच कर सकते हैं। उनकी जांच गोवंश के रखरखाव, भौतिक स्वास्थ्य, दाना-चारा, टीकाकरण, दवाई, मृत पशुओं का निस्तारण, फंड का सही उपयोग, चिकित्सा आदि बिंदुओं पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed