फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

मेयर ने डीएम को लिखी चिट्ठी- गोवंश कंकाल की कराएं फॉरेंसिक जांच

Sat, 19 Oct 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह में गायों की मौत के बाद सिटी श्मशान भूमि के पीछे उन्हें दफनाने के मामले में मेयर उमेश गौतम ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखकर कंकालों की फॉरेंसिक जांच कराने को कहा है। वहीं, नगर निगम की जांच कमेटी में शामिल अफसर मेयर के 14 सवालों को लेकर परेशान हैं। चूंकि जांच कमेटी नगर आयुक्त ने बनाई है, लिहाजा इस बात को लेकर असमंजस है कि इसमें मेयर के सवाल कैसे शामिल करें।
विज्ञापन

मंगलवार को मेयर उमेश गौतम ने कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह का औचक निरीक्षण कर गायों की देखरेख पर सवाल उठाया था। उस दिन वहां तीन गोवंश मृत मिले थे। मौके पर पर्याप्त चारा, चोकर एवं खल भी नहीं मिली थी। साथ ही मेयर ने सिटी श्मशान भूमि के पीछे इन गायों का निर्धारित प्रक्रिया अपनाए बिना दफन करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर शिकायत की और अब डीएम को पत्र लिखकर कान्हा और सिटी श्मशान भूमि के पीछे दफनाए गए गोवंश की फॉरेंसिक जांच कराने को कहा है। मेयर का कहना है कि इससे स्पष्ट हो जाएगा कि वहां पड़े कंकाल गोवंश के ही हैं और यह भी स्पष्ट हो जाएगा उन्हें दफनाने में चूना एवं नमक का इस्तेमाल किया गया है या नहीं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर नगर आयुक्त द्वारा बनाई गई जांच कमेटी में शामिल अफसर मेयर के पत्र को लेकर तनाव में आ गए हैं। इस कमेटी में अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, जीएम जलकल राजेश यादव और प्रभारी चीफ इंजीनियर संजय चौहान शामिल हैं। बृहस्पतिवार को मेयर ने कमेटी को 14 बिंदुओं पर पत्र लिखकर उन्हें जांच में शामिल करने को कहा है। अफसर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कमेटी नगर आयुक्त ने बनाई है तो वे मेयर के सवालों को उसमें कैसे शामिल करें। साथ ही मेयर ने इन बिंदुओं पर अपर नगर आयुक्त से 19 अक्तूबर तक जवाब देने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ों के लिए नहीं हुआ अलग इंतजाम, ले रहे बछड़ों की जान
नगर आयुक्त ने मेयर के आरोपों पर प्रमुख सचिव को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि निरीक्षण के समय गोशाला में एक गाय और दो बछड़े मृत पाए गए थे। इनमें से एक बछड़ा सांड़ के हमले में मरा था। इससे साबित होता है कि कान्हा में सांड़ भी छोटे गोवंश के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं लेकिन नगर निगम ने उन्हें अलग रखने का कोई इंतजाम नहीं किया है। पिछले दिनों भी सांड़ों ने यहां जमकर उत्पात मचाया था और कई गायों को मार दिया था।

मैंने डीएम को पत्र लिखकर कान्हा और सिटी श्मशान भूमि के पीछे मिले गोवंश के कंकाल की फॉरेंसिक जांच कराने को कहा है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि इन्हें दफनाने में निर्धारित सामग्री का उपयोग किया गया है या नहीं। - उमेश गौतम, मेयर

कान्हा के संबंध में नगर आयुक्त का पत्र मिला है। उन्होंने जांच के लिए कहा है। फिलहाल हम उनकी जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed