{"_id":"5da0e9e68ebc3e93d56cd11d","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3798020121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त की चेतावनी बेअसर डीडीपुरम में फिर लगे ठेला-खोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त की चेतावनी बेअसर डीडीपुरम में फिर लगे ठेला-खोखा
विज्ञापन
बरेली। तीन बार अतिक्रमण हटवाने के बावजूद डीडीपुरम में फड़ ठेला वालों पर कोई असर नहीं है। कार्रवाई के दो-तीन दिन बाद ही यहां फिर सड़क किनारे अवैध कब्जे हो गए हैं।
डीडीपुरम में एलआईसी कार्यालय के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण है। सड़क किनारे ठेला और खोखा वालों ने कब्जा जमा रखा है। यहां से गुजरने के दौरान नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. तीन बार इस अतिक्रमण का हटवा चुके हैं लेकिन इसका कोई असर नहीं नजर आता। अभी तीन दिन पहले ही यहां नगर आयुक्त ने कब्जे हटवाए थे। शुक्रवार को पहले की तरह ही सड़क किनारे फिर कब्जे हो गए।