{"_id":"5da0e9df8ebc3e93bb4c7186","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3797825162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन में दो नलकूप खराब, तीन महीने से परेशान दस हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन में दो नलकूप खराब, तीन महीने से परेशान दस हजार की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हरूनगला में नगर निगम के तीन नलकूपों में से दो खराब हैं, इसके चलते करीब तीन महीने से दस हजार की आबादी पेयजल की किल्लत से जूझ रही है। पार्षद का आरोप है कि जनता की शिकायत पर वह नलकूप पर पहुंचे तो वहां ऑपरेटर के बजाय उसका सात साल का बेटा पंप ऑपरेट करता मिला। उन्होंने मेयर उमेश गौतम से शिकायत की है।
पार्षद नरेश शर्मा बंटी ने बताया कि क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को वह हरूनगला स्थित नलकूप नंबर एक पर पहुंचे तो पता लगा कि तीन महीने से उसकी केबल फुंकी हुई है। दूसरा नलकूप बिजली का तार टूटने से बंद मिला। उन्होंने जलकल विभाग के एई तारकेश्वर पांडेय को फोन करके शिकायत की। दो नलकूप बंद मिलने के बाद वह तीसरे नलकूप पर पहुंचे तो वहां ऑपरेटर का सात साल का बेटा मिला। बच्चे से नलकूप बंद होने के बारे में पूछा तो उसने तत्काल उसे चला दिया। पार्षद नरेश शर्मा बंटी का आरोप है कि पंप एक और दो पर बाप-बेटे तैनात हैं। इनमें से एक ही नलकूप संचालित करता है और वेतन दो का दिया जाता है। उन्होंने मेयर उमेश गौतम से मामले की जांच कराने की मांग की है।
एक पंप खराब होने की शिकायत मिली है, उसकी केबल फुंक गई है। शनिवार को उसे सही करा दिया जाएगा। अन्य आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। - राजेश यादव, जीएम जलकल