{"_id":"5d813cdc8ebc3e014c4b57c5","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3765434191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के स्टोर में निकला अजगर का बच्चा, हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के स्टोर में निकला अजगर का बच्चा, हड़कंप मचा
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के स्टोर में निकला अजगर का बच्चा, हड़कंप मचा
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। नगर निगम में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां स्वच्छता अभियान के दौरान स्टोर में अजगर का बच्चा निकल आया। अजगर के बच्चे की लंबाई करीब साढ़े चार फीट थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
नगर निगम में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान निगम के सभी अनुभागों के कार्यालयों, स्टोर आदि की सफाई की जा रही थी। सफाई कर्मचारियों की एक टीम स्टोर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान इनकी नजर अजगर के बच्चे पर पड़ी। इसकी लंबाई करीब साढ़े चार फीट थी। कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वे स्टोर से बाहर की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पूरे परिसर में अजगर निकलने की खबर फैल गई। तमाम कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए। नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी। कर्मचारियों का मानना है कि निगम परिसर में और भी अजगर हो सकते हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर के बच्चे को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसे जंगल में छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।