फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

दो माह से पानी की किल्लत, निगम में दिया धरना

Wed, 18 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। दो महीने से पानी किल्लत से जूझ रहे चक महमूद के लोगों ने मंगलवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया। लोगों ने तत्काल बोरिंग की मरम्मत कराने की मांग की है। जगतपुर की टंकी से ही चक महमूद समेत पुराना शहर के तमाम इलाके में पानी की सप्लाई होती है। दो महीने से टंकी का एक बोरिंग खराब है, वहीं दूसरे बोरिंग से गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे वहां के लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। मंगलवार को पूर्व पार्षद मुर्शरफ अली अंसारी के नेतृत्व में चक महमूद की तमाम महिलाएं एवं बच्चे नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर पानी की समस्या दूर कराने की मांग की। इस दौरान जाहिद, कल्लू, यासीन, मुन्याज अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed