{"_id":"5d68368b8ebc3e014b5f88af","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly374170425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर साहब! स्कूल टीचर के साथ क्या हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर साहब! स्कूल टीचर के साथ क्या हो गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मेयर उमेश गौतम पर बेटे की शिक्षिका से अभद्रता करने संबंधी मेसेज व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से ट्विटर पर शिकायत करने की बात कही गई है। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सरेआम टीचर से अभद्रता कर पुलिस के सामने उनको पीटा। इसको लेकर पूरे शहर में चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन मेयर और स्कूल प्रबंधन घटना से इनकार कर मामले की जांच साइबर सेल से कराने की बात कह रहे हैं।
मेयर उमेश गौतम का बेटा 12वीं में माधवराव सिंधिया स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार दोपहर मेयर उमेश गौतम भी स्कूल पहुंचे थे। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुपों में कुछ मेसेज वायरल होने लगे। इनमें कहा गया कि भाजपा के महापौर ने बेटे को डांटने पर स्कूल में शिक्षिका का अपमान किया। पुलिस के सामने मैडम से अभद्रता और मारपीट की। वायरल मेसेज में शहर की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं कि विकास कार्य चौपट हो गए हैं। शहर की सड़कें टूट गई हैं और नालियां सड़क पर बह रही हैं। इनके आसपास घूमने वाले चाटुकार बस इनके फोटो पर कमेंट करते और तालियां बजाते हैं। एक मेसेज में यह सब आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ट्विटर पर करने की बात कही गई है। वहीं, मेयर और स्कूल प्रबंधन इस घटना से इनकार कर रहे हैं।
स्कूल प्रबंधन ने किया इनकार
माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल का कहना है कि फिट इंडिया के तहत मेयर उमेश गौतम एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे और मुझसे मिलने स्कूल पहुंच गए। उनके साथ कई अन्य लोग भी थे। उन्होंने कुछ देर बैठकर बातचीत की और चाय पीकर चले गए। इसमें सच्चाई सिर्फ इतनी है कि उनका बेटा मेरे स्कूल में पढ़ता है। यह सब अफवाहें फैलाकर स्कूल और मेयर की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो रही है। मामले की शिकायत साइबर सेल में करके जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
‘अनर्गल रूप से सब फालतू की बातें करके मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं। मैं स्कूल गया था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस मामले की जांच कराई जाएगी और ऐसी अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी।’
- उमेश गौतम, मेयर