{"_id":"5d66f52b8ebc3e93d62aea54","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly374044356","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! गाय पैसा दिलाए तो मेयर से भिड़ जाएं उत्पात मचाए तो पीछा छुड़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! गाय पैसा दिलाए तो मेयर से भिड़ जाएं उत्पात मचाए तो पीछा छुड़ाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गायों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार तमाम इंतजाम कर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन नगर निगम के अफसरों को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता से कोई सरोकार नहीं है। कुछ समय पहले सड़क पर घूमते पकड़ी गई गायों को छोड़ने को लेकर निगम के अफसर मेयर से भिड़ गए थे लेकिन अब आवारा गायें सड़क पर उत्पात मचा रही हैं तब भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुरेश शर्मा नगर में आवारा गाय ने उत्पात मचाने पर पार्षद नरेश पटेल ने मुख्य सफाई निरीक्षक को फोन किया तो उन्होंने साफ जवाब दे दिया कि जिंदा गाय हमारी जिम्मेदारी नहीं है। इस दौरान पार्षद ने पुलिस भी बुला ली लेकिन गाय के डर से पुलिसकर्मी गाड़ी से बाहर ही नहीं निकले।
वार्ड सुरेश शर्मा नगर की कृष्णा कॉलोनी में एक बेकाबू गाय ने कॉलोनी में महेंद्र, राकेश, चंद्रपाल, छत्रपाल, शिवकुमार और शिवम समेत कई लोगाें को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। गाय के डर से लोग घरों में कैद हो गए। बच्चे और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने नहीं दिया। कालोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच कॉलोनी के लोगों ने डायल100 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस भी सूचना मिलते ही कॉलोनी में पहुंच गई लेकिन बेकाबू गाय को देखकर पुलिसकर्मी गाड़ी से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सके। पुलिस भी जब काम न आई तो कॉलोनी के लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। पार्षद नरेश कुमार पहुंचे तो उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक एके दुबे को जानकारी दी। साथ ही गाय के पागल होने का अंदेशा जताया। इस पर मुख्य सफाई निरीक्षक ने कहा कि गाय को आईवीआरआई ले जाओ, हमारी जिम्मेदारी मरे हुए जानवरों की है।