फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

पुराने मुद्दों पर बुलाई बैठक, सीवर लाइन पर उलझ गए

Thu, 29 Aug 2019 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। पिछले दिनों जिन सवालों पर बोर्ड बैठक स्थगित हुई थी, उनके हल को लेकर बुधवार को नगर निगम सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। मगर इस बैठक में पुराने सवालों के साथ ही सीवर लाइन पतली होने के मुद्दे पर उलझ गई। हालांकि इस दौरान नगर आयुक्त का भी इंतजार होता रहा लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक है। पुरानी बोर्ड बैठक के सवालों के जवाब न मिलने पर 21 अगस्त को यह बैठक स्थगित कर दी गई थी।। मेयर उमेश गौतम ने इसको लेकर बैठक से एक दिन पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाकर पार्षद और अधिकारियों के बीच तालमेल बनाने का प्रयास किया। इस सर्वदलीय बैठक में पार्षद राजेश अग्रवाल, सतीश कातिब को छोड़कर बाकी लोग संतुष्ट रहे। राजेश अग्रवाल ने अधूरे जवाब देने पर फिर आपत्ति जताई। इस दौरान शहर में पड़ रही सीवर लाइन की चौड़ाई दस इंच होने पर भी आपत्ति जताई गई। इस पर मेयर ने बृहस्पतिवार को जल निगम के अफसरों को बैठक में बुलाया है। इस दौरान पार्षदों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि उनके आने की सूचना पर मेयर ने उनके लिए अपने बराबर में कुर्सी रखवाई थी और बैठक में उनका इंतजार भी किया जाता रहा। बैठक में अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह समेत निगम के अधिकारी, उपसभापति अतुल कपूर, पार्षद विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed