{"_id":"5d38b5668ebc3e6c940d0446","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly369880361","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की गाड़ी के नीचे आया युवक का पैर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की गाड़ी के नीचे आया युवक का पैर, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला चौराहे से होकर गुजर रहे नगर निगम के ट्रैक्टर के नीचे आकर एक युवक घायल हो गया। शाम के वक्त हुई घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। चौराहे पर मौजूद भीड़ ने वाहन को घेर लिया। बाद में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चौपुला पुल के नीचे लाल फाटक निवासी राजीव के साथ ये घटना हुई। राजीव साइकिल से चौपुला पुल के नीचे से गुजर रहे थे। तभी नगर निगम का ट्रैक्टर आवारा पशुओं को लेकर जा रहा था। इसके अगले पहिये के नीचे राजीव का पैर आने से वह घायल होकर गिर पड़े। उन्होंने शोर मचाया तो भीड़ ने वाहन को घेर लिया। बाद में यूपी 100 पुलिस पहुंची और राजीव को जिला अस्पताल ले जाने लगी। राजीव का कहना था कि वह प्राइवेट अस्पताल में ही भर्ती होंगे। बाद में उन्हें प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया गया।