फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar kirtan in city by devotees

धार्मिक परंपराओं के बीच श्रद्धा के साथ निकाला नगर कीर्तन

Sun, 14 Nov 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Nagar kirtan in city by devotees
नगर कीर्तन में गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी के शीश नवाती महिला।
बरेली। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जयंती पर्व के कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हो गई है। इस कड़ी में शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। धार्मिक परंपराओं को समेटे पूरी श्रद्धा के साथ निकले नगर कीर्तन का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाषनगर की कमेटी और सिख संगत के सहयोग से निकाला गया। जो कचहरी, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी, कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे विभिन्न पोशाकों में सिख मिशनरी स्कूलों के बच्चे, शब्द कीर्तन जत्था और आखिर में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी थी। पंजाब से आया पाइप बैंड शबद गायन की सूफियाना धुन बजाते चल रहा था। पटियाला से आई गतका पार्टी हैरतअंगेज करतब दिखा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम, विधायक रजेश मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, डॉ. प्रमेंद्र महेश्वरी, पार्षद अतुल कपूर, सपा नेता अनुराग सिंह नीटू आदि ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के आगे मत्था टेककर गुरु बख्शीश प्राप्त की। नगर कीर्तन का चौकी चौराहा पर ज्ञानी काला सिंह ने स्वागत किया। रास्ते में कई जगह लोगों ने लंगर और चाय-पानी आदि के स्टॉल लगाए। नगर कीर्तन की समाप्ति पर लंगर बरताया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर जीत सिंह छाबड़ा, महासचिव साहिब सिंह होरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू कालरा, हर भजन सिंह मोंगा, गुरविंदर पाल सिंह छाबड़ा, हरप्रीत सिंह गोलू, परदमन सिंह, लक्की सोढ़ी, जोरावर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed