फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nag Panchami today... 47 minutes auspicious time in the afternoon for special puja

Bareilly News: नाग पंचमी आज... विशेष पूजा के लिए दोपहर में 47 मिनट का मुहूर्त शुभ

Fri, 09 Aug 2024 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 09 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Nag Panchami today... 47 minutes auspicious time in the afternoon for special puja
बरेली। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को नागपंचमी है। नागपंचमी शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर शनिवार सुबह छह बजे तक रहेगी। विशेष पूजा के लिए दोपहर में 47 मिनट का मुहूर्त शुभ है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य कृष्ण के शर्मा ने बताया कि भविष्य पुराण के ब्रह्मा पर्व में नाग पंचमी की कथा वर्णित है। इसके अनुसार सुमंतु मुनि ने राजा शतानीक को नागपंचमी की कथा के बारे में बताया था। श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को जो व्यक्ति सर्पों को गाय के दूध से स्नान कराता है, उसके कुल को सभी नाग अभयदान देते हैं। उसके परिवारजनों को सर्प का भय नहीं रहता है।
विज्ञापन

स्कंद पुराण में भी नाग पंचमी के व्रत की कथा वर्णित है। इसमें ब्रह्मा ने बताया कि चतुर्थी तिथि को एक बार भोजन करें और पंचमी को नक्त भोजन करें। स्वर्ण, चांदी, काष्ठ अथवा मिट्टी का पांच फनों वाला सुंदर नाग बनाकर पंचमी के दिन उस नाग की भक्तिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। सनातन धर्म में नाग पंचमी के जरिये नागों के रक्षण का व्रत लिया जाता है। इससे पर्यावरण संतुलित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुभ मुहूर्त ---
ज्योतिष के अनुसार, नाग पंचमी तिथि की शुरुआत शुक्रवार सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर होगी, जो अगले दिन यानी 10 अगस्त की सुबह छह बजकर नौ मिनट पर समाप्त हो जाएगी। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दिनभर रहेगा। हालांकि विशेष पूजा के लिए नौ अगस्त की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से एक बजे तक का समय शुभ रहेगा। इसके अलावा नौ अगस्त को प्रदोष काल में शाम छह बजकर 33 मिनट से लेकर रात आठ बजकर 20 मिनट तक नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed