फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mystery of student Riddhima's death not revealed in Bareilly

Bareilly News: नहीं खुला छात्रा रिद्धिमा की मौत का राज, थाने से गायब हो गया मोबाइल फोन

Wed, 14 Feb 2024 08:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 08:22 AM IST
सार

हाफिजगंज के गौटिया लाड़पुर उस्मानपुर गांव निवासी रिद्धिमा का शव घर में लटका मिला था। उसके पिता धर्मेंद्र कुमार ने इसे हत्या का मामला बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई थी। 

विज्ञापन
Mystery of student Riddhima's death not revealed in Bareilly
रिद्धिमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में 11 साल की छात्रा रिद्धिमा की मौत की गुत्थी पुलिस चार महीने में भी नहीं सुलझा सकी है। उसकी आशा कार्यकर्ता मां और पिता थाने से लेकर लखनऊ तक चक्कर काटकर थक चुके हैं। पुलिस पर आरोप ये भी है कि केस सुलझाने के लिए लिया गया मोबाइल फोन थाने से गायब कर दिया गया है।

विज्ञापन


13 अक्तूबर 2023 को हाफिजगंज के गौटिया लाड़पुर उस्मानपुर गांव निवासी रिद्धिमा का शव घर में लटका मिला था। पिता धर्मेंद्र कुमार ने इसे हत्या का मामला बताया था। मां कमलेश ने अपने पुत्र के ससुर गांव निवासी गंगादेव व उनके अज्ञात साथियों पर हत्या का शक जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरअसल, प्रेम विवाह के बाद कमलेश का पुत्र बाहर रह रहा था और उसके ससुराल वालों से परिवार का विवाद बना हुआ था।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग (लटकने से मौत) की पुष्टि हुई तो पुलिस ने तफ्तीश ढीली कर दी। कमलेश का आरोप है कि पहले हत्यारों ने हत्या के मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की और फिर बाकी कमी पुलिस ने पूरी कर दी। उनके मुताबिक शरीर पर चोट के निशान भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगे ये आरोप 
आरोप है कि पुलिस ने बेटी के शव के पास मौजूद मोबाइल फोन लेकर कपड़ों के साथ सील कर दिया था। इसमें सात सेकेंड की कॉल थी। पुलिस ने कॉल डिटेल ही नहीं निकलवाई जो अहम सबूत हो सकती है। अब मोबाइल फोन थाने से गुम बताया जा रहा है। 

पुलिस कह रही है कि आधार कार्ड दे दो, दूसरा मोबाइल फोन दिला देंगे। थाना प्रभारी पर राजनैतिक दबाव में रिपोर्ट बदलने और अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। बताया कि वह सीएम कार्यालय तक शिकायत कर चुके हैं पर थाना प्रभारी भ्रामक जानकारी देते रहते हैं।

एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या जैसी आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर मोबाइल फोन गायब हुआ है तो पीड़ित पक्ष की शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed