फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'My 10-year-old mayor is competing'

‘मेरा 10 साल के असफल मेयर से है मुकाबला’

Thu, 09 Nov 2017 02:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 09 Nov 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा से मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम ने कहा कि  उन्हें टिकट दिलाने में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत भाजपा के विधायकों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों का अहम योगदान है। चुनाव में उनका मुकाबला दो बार के असफल मेयर डॉ. आईएस तोमर से है। उन्होंने सिर्फ अपनी हेकड़ी के लिए सोचा, शहर के बारे में न कुछ सोचा और न ही कुछ किया।
विज्ञापन

भाजपा से टिकट मिलने के बाद रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उमेश गौतम ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने का रास्ता था लेकिन डॉ. तोमर ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्लांट नहीं चलवाया। शहर को गंदगी और पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया। उन्होंने जनता को कुछ देने के बजाय टैक्स बढ़ाकर हमेशा लेने की कोशिश की। सिविल लाइंस में बिना सीवर लाइन बिछाए लोगों से सीवर टैक्स लिया गया। बोले, अगर शहर की जनता ने हमें मेयर चुना तो इस मामले की जांच कराएंगे। डॉ. तोमर पर सीधा हमला करते हुए उमेश गौतम ने कहा कि वह अपने अस्पताल में इलाज कराने वाले शहरवासियों को पांच प्रतिशत तक की छूट नहीं देते जबकि मिशन अस्पताल में शहर का कोई नागरिक इलाज कराने आता है तो उसे इलाज और दवाइयों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाती हैं। भाजपा प्रत्याशी ने मेयर चुने जाने पर अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। कहा, जनता ने उन्हें मेयर चुना तो आठ बिंदुओं पर काम कराना प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन

1- पहली बोर्ड की बैठक में हाउस टैक्स कम करेंगे।
2- बरेली को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए तीन महीने में कमियां दूर करेंगे।
3- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नई जगह पर नई तकनीक से एक साल के अंदर चलवाएंगे। 
4- तीन माह में जनता को जाम से मुक्ति दिलाएंगे।   
5- चौराहों पर मल्टीलेबल पार्किंग बनाने के लिए पहली बोर्ड बैठक में बजट पास करेंगे।
6- फड़ और ठेले वालों को व्यवसाय के लिए शहर में खाली जगह दिलाएंगे।
7- पुरानी लाइटों को हटाकर नई एलईडी लाइटें एक साल के अंदर लगवाएंगे।
8- छह माह के अंदर चौराहों, अस्पताल, होटल, अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान ये रहे मौजूद
शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, रामगोपाल मिश्र, महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, उमेश कठेरिया, संजीव अग्रवाल, चुनाव प्रभारी राकेश गुप्ता, यतिन भाटिया आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed