{"_id":"6add21a9448ee520f706ed89","slug":"mutilated-body-found-in-sikoda-forest-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5279-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिकोड़ा जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिकोड़ा जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के सिकोड़ा जंगल में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर उस पर तेजाब डाले जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ग्राम प्रधान भुवनेश यादव ने बताया कि उन्हें सिकोड़ा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की स्थिति का जायजा लिया। उसकी मौत कैसे हुई। इसकी जांच की। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शव जंगल में कैसे पहुंचा और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
सीओ आवंला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। शिनाख्त कराने की प्रक्रिया जारी है। संवाद