फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim youth sexually exploited the girl by hiding her identity in Bareilly

प्लंबर ने किया युवती से दुष्कर्म: तस्लीम ने रजनीश बनकर जाल में फंसाया, फिर लूटी आबरू; धर्मांतरण का बनाया दबाव

Wed, 30 Aug 2023 04:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

आरोपी युवक प्लंबर का काम करता है। आरोप है कि उसने युवती को अपना नाम रजनीश बताया और उससे जान पहचान बढ़ाई। मंगलवार को उसने युवती को एक जगह बुलाकर दुष्कर्म किया। गांव वालों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Muslim youth sexually exploited the girl by hiding her identity in Bareilly
आरोपी तस्लीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है। आरोपी प्लंबर का काम करता है। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से जान पहचान की। फिर उसने एक सुनसान जगह बुलाकर उसके दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। इसकी फिटिंग का काम बिथरी चैनपुर निवासी तस्लीम कर रहा है। आरोप लगाया कि तस्लीम ने उसकी बहन को अपना नाम रजनीश बताया। इसके बाद बहन से जान-पहचान बढ़ाई। मंगलवार को उसे एक जगह बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीच बाजार प्रेमी को धोया: प्रेमिका ने युवक को ट्रक से खींचकर पीटा, आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप यह भी है कि आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। इसकी जानकारी उनके गांव वालों को हुई तो उन्होंने हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता से शिकायत की। दुर्गेश मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने तस्लीम को पकड़ भी लिया। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इज्जतनगर थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed