फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim women dominated by BJP

भाजपा पर रीझ गईं मुस्लिम महिलाएं

Sat, 02 Dec 2017 03:13 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 02 Dec 2017 03:13 AM IST
विज्ञापन
Muslim women dominated by BJP
वाोट
तमाम मुस्लिम महिलाओं ने इस बार भाजपा को खुलकर वोट दिया। बाकरगंज, हुसैन बाग और पुराना शहर में कुछ महिलाओं ने इसे खुलकर स्वीकार करने की हिम्मत भी दिखाई। हालांकि जसोली, जखीरा, मलूकपुर आदि इलाकों में महिलाओं ने भाजपा को वोट देना स्वीकार तो किया लेकिन पहचान जाहिर करने के सवाल पर पीछे हट गईं।
विज्ञापन

हुसैन बाग निवासी यशब अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी पर अंकुश लगा है। सुकून और अमन के लिए भाजपा को वोट दिया। बाकरगंज की गुलफाम बानो उर्फ मीना ने तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि पहले के मेयर ने उनके क्षेत्र में कोई काम नहीं किया न सुना। इसीलिए उन्होंने नया चेहरा चुना। हुसैन बाग की महविश खान ने कहा कि उमेश गौतम ने मेयर बने बिना ही शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जो शहर के लिए काम करने की उनकी मंशा को जाहिर करता है। इससे महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

तीन तलाक का दंश झेल चुकी शहदाना निवासी तारा बी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्हें भाजपा पर पूरा भरोसा है। इसीलिए न सिर्फ खुद भाजपा को वोट दिया बल्कि दूसरी महिलाओं के वोट भी दिलाए हैं। तीन तलाक पीड़ित मठ की चौकी निवासी ईशा खान का भी कहना था कि भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा है। तीन तलाक जैसे मुद्दे पर उन्हें मजबूत करने के प्रयास किया है, इसलिए भाजपा को वोट दिया। बाकरगंज निवासी नसरीन भी तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा के साथ और बदलाव की पक्षधर नजर आईं।   
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा की जीत पर खुलकर मनाया जश्न 
बरेली। भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम की जीत का जश्न केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन एवं मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के गढै़या स्थित निवास पर मनाया गया। इसमें कई मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं जो भाजपा के रंग में रंगी नजर आईं। फरहत नकवी ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा का ख्वाल रखा है। संस्था की सभी महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया। बोलीं, भाजपा के तीन तलाक का मुद्दा उठाने से महिलाओं को उत्पीड़न कम हुआ है। अब उम्मीद है कि अच्छा कानून भी बनेगा। भाजपा की जीत जश्न में उषा कश्यप, सरला रस्तोगी, मनतशा, गुलफाम, कैसर फातिमा, रेशमा, मनतशा, फरहाना, ईशा खान, सरला रस्तोगी, नीलू रस्तोगी, कामिनी, तारा आदि शामिल रहीं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed