फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   muslim's protest against bjp spokes person nupur sharma

भाजपा की प्रवक्ता के खिलाफ पुराना शहर में मुसलमानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
muslim's protest against bjp spokes person nupur sharma
बरेली। मुसलमानों ने जुमे की नमाज के बाद भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ पैगंबर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पुराना शहर में प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में हाथों में तख्तियां लेकर निकले मुसलमानों को रास्ते में रोककर तहरीर ली और कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन

पुराना शहर के रजा चौक पर जुमे की नमाज के बाद इकट्ठे हुए तमाम मुसलमानों हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जमात रजा मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने कहा कि हुजूर की शान में गुस्तखी काबिले बर्दाश्त नहीं है। मुस्लिम खुद गाली खाकर चुप रह सकता है, उत्पीड़न बर्दाश्त कर सकता है मगर अपने नबी-ए-करीम के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकता।
विज्ञापन

इससे पहले बारादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अजहर रजा खां ने भी जुमे की नमाज के बाद अपनी तकरीर में हुकूमत से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सड़क पर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी थाना बारादरी की ओर निकले लेकिन रास्ते में पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने रजा चौक पर ही उनसे तहरीर देकर प्रदर्शन खत्म करने की बात कही मगर इसके बाद भी प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। कुछ ही दूर आगे सैलानी के मुख्य मार्ग पर पुलिस ने उन्हें रोक तहरीर वहीं ले ली और कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। प्रदर्शन में हाफिज फुरकान रजा, जिलानी कुरैशी, आजम रजा तहसीनी, मुस्तफा नूरी, चांद नूरी, आसिफ रजा, समीर रजा अजहर हुसैन, फैजान अजहरी, नादिर कुरैशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed