फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim Girl Got Married To Her Boyfriend As Per Hindu Customs In Bareilly

प्यार में मुस्कान ने बदला धर्म: टेंपो चालक प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, बोलीं- तीन तलाक के डर से मिली मुक्ति

Fri, 15 Sep 2023 11:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 11:36 AM IST
सार

Bareilly News: मुस्कान अली और अर्जुन सागर दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। चार साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन अलग समुदाय के होने के कारण घरवाले शादी कराने को तैयार नहीं है। इसके चलते मुस्कान से घर परिवार छोड़कर प्रेमी का हाथ थाम लिया। 

विज्ञापन
Muslim Girl Got Married To Her Boyfriend As Per Hindu Customs In Bareilly
मुस्कान अली ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के टेंपो ड्राइवर अर्जुन सागर के प्यार में उझानी के गांव गुराई युवती मुस्कान अली अब मुस्कान सागर बन गई हैं। धर्म बदलकर मुस्कान ने प्रेमी अर्जुन के साथ बरेली में सात फेरे लिए। दोनों ने कहा कि हमें शांति से जीने दिया जाए। मुस्कान ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। 

विज्ञापन


बरेली के एक आचार्य के सामने बदायूं के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी अर्जुन सागर ने उझानी के गांव गुराई निवासी मुस्कान अली को हमसफर बना लिया। पहले मुस्कान का शुद्धिकरण कर उसे मुस्कान सागर नाम दिया गया। फिर अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गेस्ट हाउस में छापा: सील होने के बावजूद कमरों में मिले प्रेमी जोड़े, लोगों ने बुलाई पुलिस तो तब हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य ने बताया कि दोनों के बालिग होने और विवाह संबंधी सभी औपचारिकता पूरी होने पर विवाह कराया गया है। मुस्कान ने बताया कि उसका गांव अर्जुन के गांव के पड़ोस में ही है। दोनों चार साल पहले एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया और दोनों में प्यार हो गया। 

शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे घरवाले 

प्यार परवान चढ़ा तो अर्जुन और मुस्कान ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं, लेकिन उनके प्यार के आड़े मजहब की दीवार आ गई। दोनों अलग-अलग धर्म के हैं। ऐसे में मुस्कान के घरवाले शादी कराने को तैयार नहीं थे। मुस्कान पर बंदिशें लगा दी गईं, लेकिन फिर भी दोनों चोरी छिपे बात करते रहे।  

जब उनके घरवाले शादी कराने को तैयार नहीं हुए तो दोनों ने घर छोड़कर शादी करने का फैसला कर लिया। मुस्कान ने बताया कि तीन तलाक और हलाला जैसी बातों से डर लगता था। उसे हिंदू धर्म में पहले से ही आस्था थी। हिंदू धर्म अपनाने से इस डर से मुक्ति मिल गई है। अर्जुन ने बताया कि वह मुस्कान को पूरा सम्मान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed