फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim girl become Radha marries her lover in a temple in Bareilly

रुखसार से राधा बनी युवती: बरेली के मंदिर में प्रेमी संग लिए सात फेरे, देहरादून में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Thu, 06 Jun 2024 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 06:59 PM IST
सार

बरेली के मेथी गांव की रुखसार देहरादून में एक कंपनी में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात कुमेंद्र से हुई। दोनों में प्यार हो गया। साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। बृहस्पतिवार को दोनों ने बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। 

विज्ञापन
Muslim girl become Radha marries her lover in a temple in Bareilly
रुखसार और कुमेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र की रहने वाली रुखसार को बहेड़ी के युवक से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। बाद में दोनों ने बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। रुखसार ने अपना राधा रख लिया। घटना की जानकारी मिलने पर युवती के भाई ने थाना बहेड़ी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मेथी गांव की रुखसार उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी कंपनी में कार्य करती है। इसी मिल में बहेडी के शकरस गांव निवासी कुमेंद्र मौर्य भी काम करता है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुखसार और कुमेंद्र ने साथ जीने मरने की कसम खा ली।
विज्ञापन


हिंदू परंपरा के अनुसार किया विवाह 
रुखसार ने बृहस्पतिवार को अपने प्रेमी कुमेंद्र मौर्य के साथ शहर के भीटा नाथ मंदिर में हिंदू परंपरा के अनुसार प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद रुखसार ने अपना नाम राधा रख लिया। विवाह के बाद दोनों अपने गांव शकरस पहुंचे। वहीं रुखसार ने प्रेम विवाह की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामले की स्थिति को देखते हुए दोनों घर से फरार हो गए हैं। इस मामले में युवती के भाई ने थाना बहेड़ी में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रुखसार और कुमेंद्र का विवाह के दौरान एक हिंदू संगठन लोग मौजूद रहे। रुखसार के पिता की सात साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने भाई और मां के साथ देहरादून में रह रही थी। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिजनों को थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed