{"_id":"60f722fd8ebc3e735916547c","slug":"murdor-of-darshan-with-planning-bareilly-news-bly453783714","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नए खरीदे गए चाकुओं से की गई थी दर्शन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नए खरीदे गए चाकुओं से की गई थी दर्शन की हत्या
विज्ञापन
किला में चाकू से गोदकर युवक की हत्या के बाद पिता से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो नये चाकू खरीदने के बाद दर्शन सक्सेना उर्फ सागर की हत्या पूरी प्लानिंग से की गई। मौके पर बहुत ज्यादा खून न मिलने से पुलिस को कहीं और हत्या करके शव प्लॉट में लाकर डालने का संदेह है। हत्यारों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दूसरी दिशा में मुस्लिम बस्ती के रास्ते पर काफी आगे तक खून डाल दिया था। पुलिस को अंदेशा है कि हत्यारों ने ऐसा वारदात को सांप्रदायिक रंग देने के लिए किया।
दर्शन सोमवार रात साढ़े नौ बजे घर से अमन के साथ जाने के बाद नहीं लौटा। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। घरवालों ने अमन को फोन करके दर्शन का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल भी रात दस बजे से स्विच ऑफ था। घटनास्थल पर पुलिस को बहुत कम खून बिखरा मिला। घटनास्थल देखने से साथ था कि हत्या किसी दूसरी जगह करने के बाद शव मुस्लिम बस्ती की ओर लाकर डाला गया है। पुलिस का मानना है कि किसी घर में हत्या करने के बाद गुमराह करने के लिए अलग दिशा में खून की बूंदें टपकाकर दूसरा ट्रैक बनाने की कोशिश की गई है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि योजना बनाकर एक से अधिक लोगों ने दर्शन की हत्या को अंजाम दिया है।
बेरहमी से किया गया कत्ल
हत्यारों ने बेरहमी से दर्शन की हत्या की है। उसकी गर्दन चाकू से रेतने के अलावा पेट दो जगह से फाड़ दिया था, इससे आंतें बाहर निकल आई थीं। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट के पास भी दो बड़े जख्म मिले हैं। पीठ पर भी दर्जन भर से ज्यादा जख्म हैं। मल निकलने से यह भी आशंका जताई जा रही है कि चाकू से हमला करने से पहले उसका गला दबाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
मुस्लिम बस्ती तक जाकर रुका खोजी कुत्ता
मौके पर पड़े दोनों चाकू और शव को सूंघने के बाद पुलिस का खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब छह सौ मीटर दूर मुस्लिम बस्ती तक जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने वहां एक मांस विक्रेता से पूछताछ की। मौके से बरामद चाकुओं में एक मांस काटने वाला और दूसरा छोटा चीनी चाकू है। उस पर कोलंबिया लिखा हुआ है। मांस विक्रेता ने पुलिस को बताया कि इस तरह के चाकू किला बाजार में मिल जाते हैं।
किला बाजार में जांच में जुटी पुलिस
मौके से बरामद दोनों ही चाकू बिल्कुल नए हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले उनका इस्तेमाल नहीं किया गया है। मांस विक्रेता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब किला बाजार के चाकू विक्रेताओं से पूछताछ करके हाल ही में चाकू खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है।
प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका
घटना में पुलिस दर्शन के दोस्त अमन को ही सबसे ज्यादा संदिग्ध मान रही है। किला इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि उसकी तलाश में दबिश दी गई लेकिन उसका पूरा परिवार घर से गायब है। उसके सामने आने के बाद ही घटना की और कड़ियां सामने आएंगी। दर्शन की जिस तरह बेरहमी से हत्या की गई है, उससे प्रेमप्रसंग की वजह भी मानी जा रही है। दर्शन की हत्या उसके परिचितों ने ही की है। चाकू से इतने वार किए कि ताकि उसके जिंदा बचने की कोई गुंजाइश ही न रहे।
बहुत किया बचने का प्रयास
पोस्टमार्टम में दर्शन उर्फ सागर के शरीर पर 35 से ज्यादा जख्म मिले हैं। हत्यारों ने गर्दन, पेट, पीठ और कमर समेत शरीर के हर हिस्से को चाकुओं से गोद डाला। पेट में दो लंबे जख्म थे, जिनसे आंत निकलकर बाहर आ गई थीं। उसके हाथों पर भी चाकू के कई जख्म मिले हैं, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि बचाव के प्रयास में उसके हाथ जख्मी हुए होंगे।