{"_id":"6691cf0b612b97f2e50af6d4","slug":"murder-report-on-three-people-in-case-of-youths-death-bareilly-news-c-4-bly1015-438053-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक की मौत के मामले में तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक की मौत के मामले में तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र में पांच दिन पूर्व युवक की मौत के मामले में पिता ने पुत्री-दामाद व एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मूल रूप से हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना पल्लाह के बाबा सूरदार कॉलोनी निवासी राकेश सिंह शहर के किला क्षेत्र में चौधरी तालाब के निकट रहते थे। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। वह काम के लिए वहां गए थे। उनका पुत्र यश सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ बरेली वाले घर पर था। चार जुलाई को पुत्र के दोस्त शिवम का फोन आया कि यश काफी परेशान है। आप उससे बात कर लो।
फोन पर पुत्र ने बताया कि बहन निक्की, जीजा अनुज और जीजा का दोस्त प्रमोद उसे परेशान कर रहे हैं। उसे दिल्ली बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आया। छह जुलाई को रात आठ बजे पुत्र का फोन आया कि ये लोग उसके साथ काफी गलत कर रहे है। उसने बताया कि अगर उसके साथ कुछ हो जाए, तो उसका मोबाइल फोन पुलिस को दे देना। अगले दिन वह बरेली आने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी परिजनों को फोन आया कि उसकी मौत हो गई।