फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder of an elderly man sleeping on a cot in the house by strangulation

Bareilly News: घर में चारपाई पर सोते बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

Sun, 13 Oct 2024 04:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Murder of an elderly man sleeping on a cot in the house by strangulation
फतेहगंज पश्चिमी। गांव ट्यूलिया में घर में सो रहे बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। चचेरे भाई ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बुजुर्ग के साथ बैठने वाले नशेड़ियों की घेराबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्यूलिया निवासी शांतिपाल (61) अपने घर में अकेले ही रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब पीने के शौकीन थे। रात में अक्सर कुछ लोगों के साथ बैठकर वह शराब पीते थे। रोज सुबह वह जल्दी उठ जाते थे और घर से निकलकर गांव में जगह-जगह बैठते थे। शनिवार सुबह जब वह घर से नहीं निकले तो ग्रामीणों को चिंता हुई। कुछ लोगों ने दोपहर के वक्त घर के अंदर घुसकर देखा तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। दरोगा पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शांतिपाल के पास काफी जमीन थी, जो उन्होंने धीरे-धीरे करके बेच दी थी। अब उनके चाचा की करीब पांच बीघा जमीन उनके पास बची थी। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। जानकारी की जा रही है कि शांतिपाल के साथ रात में कौन कौन था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed