{"_id":"6585f5ecdf089d322e046c42","slug":"municipal-corporation-there-will-be-an-investigation-into-the-use-of-substandard-construction-material-three-firms-are-under-action-bareilly-news-c-4-bly1036-310597-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम: घटिया निर्माण सामग्री लगाने की होगी जांच, तीन फर्में कार्रवाई के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम: घटिया निर्माण सामग्री लगाने की होगी जांच, तीन फर्में कार्रवाई के घेरे में
Sat, 23 Dec 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायतों पर तीन फर्मों के 15 कार्यों की जांच नगर निगम ने शुरू कराई है। वर्ष 2021-22 में राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर ये कार्य कराए गए थे।
महापौर डाॅ.उमेश गौतम ने प्रभारी मुख्य अभियंता डीके शुक्ला को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महापौर ने बताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने की पार्षदों व क्षेत्रीय जनता ने शिकायत की थी। प्रभारी मुख्य अभियंता डीके शुक्ला ने बताया कि तीन फर्मों द्वारा जो कार्य किए गए हैं उन कार्यों की गुणवत्ता की जांच हो रही है। जांच में पुष्टि होने पर तीनों फर्मों को काली सूची में डाला जाएगा।
इन कार्यों की होगी जांच
नगर निगम के वार्ड तीन में फीनिक्स मॉल के सामने एसएल स्वीट्स से मौर्या के प्लांट तक नाली व सीसी सड़क निर्माण, वार्ड छह नवादा शेखान में तय्यद मियां के मकान से टॉवर तक नाली व सड़क निर्माण, वार्ड दस में परवानानगर में वीरेंद्र गुप्ता के मकान से राहुल के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण, वार्ड 19 में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कार्य, वार्ड 27 के मथुरापुर में बंडिया रोड पर सीसी सड़क व नाली का निर्माण।