फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation removed encroachment from Islamia Market

नगर निगम की टीम ने इस्लामिया मार्केट से हटाया अतिक्रमण

Tue, 23 Jun 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removed encroachment from Islamia Market
इस्लामिया मार्केट में पड़े तख्त ले जाते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फड़वालों के विरोध के बावजूद तख्तों को लोडर में भरकर उठा लाई टीम

विज्ञापन
बरेली। इस्लामिया मार्केट में अवैध कब्जा कर रातोंरात डाले गए तख्तों को नगर निगम की टीम ने सोमवार को हटा दिया। करीब एक सप्ताह तक मामला टाला जाता रहा, लेकिन जब अमर उजाला ने अवैध कब्जे का यह मामला उठाया और फिर कुछ लोगों ने नगर विकास मंत्री से शिकायत की तो मेयर ने संयुक्त नगर आयुक्त को तलब कर लिया। इसके बाद सोमवार को तख्त हटाने की कार्रवाई की गई। जेसीबी लेकर पहुंची नगर निगम की टीम तख्तों को लोडर में भरकर ले आई। कुछ फड़वालों ने तख्त ले जाने का विरोध भी किया लेकिन टीम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।

नगर निगम की टीम ने जब कार्रवाई की तो मौके पर कई फड़ व्यापारी जमा हो गए और तख्त हटाने का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि अगर तख्त हटा दिए जाएंगे तो वे व्यापार कैसे करेंगे। हालांकि कार्रवाई के डर से किसी ने तख्त अपने होने का दावा नहीं किया। कुछ फड़ व्यापारी नेताओं का कहना था कि तख्त डालने से पहले वे शहर के दो बड़े नेताओं से मिले थे। उन्होंने ही कहा था कि जगह खाली है तो तख्त डालकर व्यापार करते रहो। तख्त हटाने की कार्रवाई में कुछ चाय के खोखे भी हटा दिए गए। अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि टीम तख्त जब्त कर नगर निगम ले आई है। उन्हें गोदाम में रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed