फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation JE Arun Kumar suspended in Bareilly

Bareilly News: नगर निगम के जेई अरुण कुमार निलंबित, लापरवाही बरतने वाले अन्य अभियंताओं पर भी गिरेगी गाज

Wed, 09 Apr 2025 08:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 08:21 PM IST
सार

बरेली में स्वीकृत कार्य स्थल को परिवर्तित कर दूसरी जगह निर्माण कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में अवर अभियंता अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation JE Arun Kumar suspended in Bareilly
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली नगर निगम के अवर अभियंता अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले अन्य अभियंताओं पर भी अब गाज गिरना तय माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दो अन्य जेई की भी फाइलें तैयार कर ली गई हैं, जो शासन को भेजी जा रही है। वहीं नगर आयुक्त के सख्त रवैये के बाद हुई कार्रवाई से नगर निगम में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त के मुताबिक जेई अरुण कुमार ने कई विकास कार्यों को बिना सक्षम स्तर से स्वीकृत कराए कराया है। इसमें वार्ड 80 में स्वीकृत कार्य स्थल को परिवर्तित कर दूसरी जगह निर्माण कराने, आवास विकास और राजेंद्रनगर क्षेत्र में नियमों के विपरीत निर्माण कार्य कराया गया है। 
विज्ञापन


वहीं उन्हें फर्म को फायदा पहुंचाने के उद्देशय से अंतिम बिल में कार्य को सही तिथि से दो वर्ष पूर्ण दिखाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी। इस मामले में सोमवार को नगर आयुक्त ने शासन को अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था। बुधवार को जेई अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छोटी विहार व रहपुरा चौधरी के निर्माण कार्यों कमी आई सामने
नगर निगम के दो अन्य अभियंताओं को लेकर भी अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक छोटी विहार व रहपुरा चौधरी के निर्माण कार्यों कमी सामने आई हैं। इसमें भी अभियंताओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम के कार्यालय में यहां के कार्यों को देखते हुए अभियंताओं के खिलाफ रिपोर्ट बन चुकी है। 

वही नोटिस की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक इसमें भी एक अभियंता ऐसे हैं जिन्होंने कार्य स्थल को बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के परिवर्तित कर दूसरी जगह काम कराया है और वह मामला न्यायालय तक चला गया है। नगर आयुक्त ने इनकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता अरुण को निलंबित किया गया है। अन्य अभियंता और फर्मों की कुंडली तैयार की गई है, जिन्होंने लापरवाही बरती है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed