{"_id":"69fe43f5f1cd9f0389004e29","slug":"municipal-corporation-drivers-body-found-hanging-in-house-bareilly-news-c-4-bly1053-880451-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला नगर निगम चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला नगर निगम चालक का शव
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में नगर निगम के वाहन चालक का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पीआरबी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धनंजय पांडेय सिविल लाइन स्थित सुरेश कुमार के घर पहुंचे। वहां पता लगा कि 44 वर्षीय सुरेश कुमार का शव मकान की छत में लगे पाइप के सहारे कपड़े से फंदा बनाकर लटका था। परिवार ने ये देखा तो उन्हें उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि सुरेश नगर निगम में चालक थे। वह कोहाड़ापीर मोहल्ले के मूल निवासी थे। बाद में सिविल लाइन आकर बस गए।
सुरेश कुमार के परिवार में उनकी पत्नी लता और तीन बच्चे हैं। परिवार ने आत्महत्या की कोई वजह नहीं बताई लेकिन मामला किसी पारिवारिक विवाद में अवसाद का माना जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।