{"_id":"641f5eec90f0f57bd4005414","slug":"municipal-corporation-does-not-have-mandateinformation-tax-is-being-collected-five-times-bareilly-news-c-4-bly1005-106995-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर निगम को नहीं है शासनादेश की\nजानकारी, वसूल रहा पांच गुना टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर निगम को नहीं है शासनादेश की जानकारी, वसूल रहा पांच गुना टैक्स
विज्ञापन
बरेली। प्रभारी मंत्री के साथ हुई बैठक में उद्यमियों ने कहा कि होटल इंडस्ट्री को पर्यटन उद्योग में शामिल किए जाने के बावजूद जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शासनादेश की जानकारी से इन्कार करते हुए नगर निगम पांच गुना टैक्स वसूल रहा है। साथ ही, निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना संबंधी योजना पर आपत्ति दर्ज कराते हुए संशोधन की मांग भी की।
उद्यमी राजेश गुप्ता ने बताया कि शासनादेश प्राप्त न होने होने की बात कहकर नगर निगम ब्याज, सीलिंग आदि के नाम पर उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए एक निर्धारित टैक्स शपथ पत्र के साथ जमा करा लिया जाए। शेष राशि अगर बने तो शासनादेश जारी होने पर नियमानुसार वसूली करा लें।
निजी औद्योगिक पार्कों के विकास संंबंधी प्रस्ताव देने पर आ रही कठिनाइयों के बारे में कहा गया। इसमें दस एकड़ भूमि में विकसित औद्योगिक पार्क में न्यूनतम 10 औद्योगिक इकाई स्थापित किए जाने को कहा है। एक इकाई लगाने में एक एकड़ भूमि लगेगी तो पार्क, सड़क, सीवर, विद्युत उपकेंद्र आदि के लिए भूमि शेष नहीं रहेगी। उद्यमियों ने नियम में संशोधन की मांग की है।
विज्ञापन
फोटो
शासन की बुकलेट और पुस्तक का विमोचन
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट और रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रो. तूलिका सक्सेना और डॉ. अशोक कुमार की पुस्तक ''एनालिसिस ऑफ न्यू एजुकेशन पॉलिसी'' का विमोचन किया। प्रो. तूलिका सक्सेना के शोधार्थी राघवेन्द्र द्वारा लिखित ''आत्मनिर्भर भारत अटेनिंग सस्टेनेबिलिटी बाई मेक इन इंडिया सेल्फ रिलियंट'' का लोकार्पण किया। ब्यूरो