फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation does not have mandateInformation, tax is being collected five times

Bareilly News: नगर निगम को नहीं है शासनादेश की जानकारी, वसूल रहा पांच गुना टैक्स

Sun, 26 Mar 2023 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation does not have mandateInformation, tax is being collected five times
बरेली। प्रभारी मंत्री के साथ हुई बैठक में उद्यमियों ने कहा कि होटल इंडस्ट्री को पर्यटन उद्योग में शामिल किए जाने के बावजूद जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शासनादेश की जानकारी से इन्कार करते हुए नगर निगम पांच गुना टैक्स वसूल रहा है। साथ ही, निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना संबंधी योजना पर आपत्ति दर्ज कराते हुए संशोधन की मांग भी की।
विज्ञापन

उद्यमी राजेश गुप्ता ने बताया कि शासनादेश प्राप्त न होने होने की बात कहकर नगर निगम ब्याज, सीलिंग आदि के नाम पर उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए एक निर्धारित टैक्स शपथ पत्र के साथ जमा करा लिया जाए। शेष राशि अगर बने तो शासनादेश जारी होने पर नियमानुसार वसूली करा लें।
विज्ञापन

निजी औद्योगिक पार्कों के विकास संंबंधी प्रस्ताव देने पर आ रही कठिनाइयों के बारे में कहा गया। इसमें दस एकड़ भूमि में विकसित औद्योगिक पार्क में न्यूनतम 10 औद्योगिक इकाई स्थापित किए जाने को कहा है। एक इकाई लगाने में एक एकड़ भूमि लगेगी तो पार्क, सड़क, सीवर, विद्युत उपकेंद्र आदि के लिए भूमि शेष नहीं रहेगी। उद्यमियों ने नियम में संशोधन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
शासन की बुकलेट और पुस्तक का विमोचन
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट और रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रो. तूलिका सक्सेना और डॉ. अशोक कुमार की पुस्तक ''एनालिसिस ऑफ न्यू एजुकेशन पॉलिसी'' का विमोचन किया। प्रो. तूलिका सक्सेना के शोधार्थी राघवेन्द्र द्वारा लिखित ''आत्मनिर्भर भारत अटेनिंग सस्टेनेबिलिटी बाई मेक इन इंडिया सेल्फ रिलियंट'' का लोकार्पण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed