फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal commissioner found dung flowing in the drains

Bareilly News: नगर आयुक्त को नालियों में बहता मिला गोबर

Wed, 04 Feb 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner found dung flowing in the drains
बरेली। वार्ड में मिल रही गंदगी की शिकायत के बाद मंगलवार को नगर आयुक्त ने वार्ड 13 व 25 का निरीक्षण किया। कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरा पृथक्करण की स्थिति को भी देखा, साथ ही स्थानीय लोगों ने फीडबैक लिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नगर आयुक्त संजीव मौर्य वार्ड का निरीक्षण करने निकले। निरीक्षण के दौरान वार्ड 13 व 25 में नालियों में गोबर और सिल्ट पाए जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित डेयरियों के खिलाफ चालान करने और उन्हें समझाने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायकों को क्षेत्र की गलियों का निरीक्षण कर सभी नालियों की नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में नालियों में गोबर नहीं बहना चाहिए। लापरवाही करने वालों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed