{"_id":"6ad14a07f648d5cd29099714","slug":"munazir-radha-harsh-and-arshika-emerge-as-winners-in-the-under-16-race-bareilly-news-c-4-bly1015-988903-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंडर-16 की दौड़ में मुनाजिर, राधा, हर्ष और अर्शिका विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंडर-16 की दौड़ में मुनाजिर, राधा, हर्ष और अर्शिका विजेता
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में वार्षिक जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बहेड़ी, फरीदपुर, मीरगंज और बरेली के विभिन्न स्कूलों के करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, बाधा दौड़ और ऊंची कूद समेत विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
अंडर-16 के बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मुनाजिर और बालिका वर्ग में राधा प्रथम आईं। अंडर-14 बालक वर्ग में हर्ष कटारिया ने 600 मीटर दौड़ जीती। बालिका वर्ग में अर्शिका दिवाकर विजेता बनीं। अंडर-16 बालक वर्ग की लंबी कूद में गोविंद पाल और बालिका वर्ग में मनताशा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में बिहान सिंह और बालिका वर्ग में अर्शिका प्रथम आईं।
तथागत गुप्ता ने अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में पहला स्थान जीता। बालिका वर्ग में सुहानी चौधरी पहले नंबर पर रहीं। अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ के बालक वर्ग से बिहान सिंह और बालिका वर्ग से अर्शिका दिवाकर विजेता रहीं। गोला फेंक के अंडर-16 बालक वर्ग में सुमित कुमार और बालिका वर्ग में ईशल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर बाधा दौड़ में साहिबे आलम और सुहानी चौधरी विजेता बने।
विज्ञापन
अंडर-14 बैक थ्रो में अरुण प्रताप और चाहत शर्मा ने जीत हासिल की। अंडर-14 में बालिका वर्ग की ऊंची कूद में ध्वनि शंखधार और अंडर-16 में सलोनी पहले नंबर पर रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को 20वीं नेशनल इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।
समापन पर एसोसिएशन के चेयरमैन सुनील गुप्ता, अध्यक्ष जय प्रकाश देवनानी और कोषाध्यक्ष राजा भाई ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच अनीता नागर, कोच अजय कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज कुमार और राजू मौजूद रहे।