फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mulayam Singh Yadav wrote a letter

मुलायम सिंह यादव ने लिखी चिट्ठी

Tue, 26 Jan 2016 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 26 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। विधानसभा चुनाव के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। अब जिला संगठन को पत्र भेजा गया है जिसमें सप्ताह में छह दिन बड़े नेताओं को दफ्तर में मौजूद रहकर जनसमस्याएं सुनने और उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने पूर्व मंत्री, विधायक और दर्जा मंत्रियों की दिन के हिसाब से दफ्तर में मौजूद रहने की ड्यूटी भी लगा दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के मुताबिक पूर्व मंत्री और नवाबगंज विधायक भगवत सरन गंगवार सोमवार, विधायक अताउर्रहमान मंगलवार, सियाराम सागर बुधवार, शहजिल इस्लाम बृहस्पतिवार, दर्जा राज्य मंत्री साधना मिश्रा शुक्रवार, आबिद खां शनिवार को सपा के मिशन कंपाउंड स्थित मुख्यालय पर मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद अफसरों से मिलकर उनका निराकरण कराएंगे। स्थानीय स्तर पर न सुलझने वाली समस्याएं प्रदेश मुख्यालय भेजी जाएंगी। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जफर बेग, महासचिव प्रमोद बिष्ट और उपाध्यक्ष हरीशंकर यादव रोजाना कार्यालय पर मौजूद रहकर जनसमस्याओं का निराकरण कराने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed