फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mukhyamantri abhyudaya Yojana Good news for students apply for free coaching by June 26

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, निशुल्क कोचिंग के लिए 26 जून तक करें आवेदन

Tue, 23 Jun 2026 06:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 06:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत बरेली में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू होगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह कोचिंग सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एसएससी, एनडीए और सीडीएस जैसी परीक्षाओं के लिए है।

विज्ञापन
mukhyamantri abhyudaya Yojana Good news for students apply for free coaching by June 26
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग की घोषणा की गई है। यह कोचिंग सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एसएससी, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 जून 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर पांडेय के अनुसार यह योजना वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए प्रस्तावित है। योग्य विषय-विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्रों को तैयारी कराई जाएगी। यह निशुल्क प्रशिक्षण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। छात्राओं के लिए सिविल सर्विसेज का प्रशिक्षण रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में होगा। छात्रों के लिए सिविल सर्विसेज का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। वहीं, नीट, जेईई, एसएससी, एनडीए और सीडीएस का प्रशिक्षण भी राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित होगा।
विज्ञापन


फॉर्म मिलने व जमा करने की तिथि 26 जून
प्रवेश फॉर्म 26 जून को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। ये फॉर्म जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, के कमरा नंबर पांच और राजकीय इंटर कॉलेज से मिलेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश फॉर्म की सभी प्रविष्टियां पूरी करनी होंगी। इसके साथ शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे। आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतियां भी जमा करनी होंगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 जून शाम पांच बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed