{"_id":"67607c604c2d948a2a02ab44","slug":"mrf-center-locked-machines-turning-into-garbage-bareilly-news-c-121-1-lkh1003-127369-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एमआरएफ सेंटर पर ताला, कूड़ा हो रहीं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एमआरएफ सेंटर पर ताला, कूड़ा हो रहीं मशीनें
Tue, 17 Dec 2024 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में पानी की टंकी परिसर में रखे-रखे खराब हो रहे कूड़ेदान।संवाद
पीलीभीत। नगर पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसलिटी) सेंटर उपयोग न होने से खुद ही कूड़ा होते जा रहे हैं। लाखों की लागत से खरीदी गईं मशीनें धूल खा रही हैं। नगर पंचायतों में कूड़ा सड़कों पर और स्वच्छता अभियान कागजों पर फर्राटा भर रहा है। सोमवार को नगर पंचायत बिलसंडा और जहानाबाद के एमआरएफ सेंटर पर ताला मिला। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में कूड़ेदान ओवरहेड टैंक परिसर में रखे मिले।
फोटो: 15,16
35 लाख से बनाया सेंटर, अब कह रहे कूड़ा पहुंचाने का रास्ता नहीं
बिलसंडा। नगर पंचायत ने कूड़ा निस्तारण के लिए लाखों रुपये खर्च कर एमआरएफ सेंटर तो बनाया, लेकिन नगर में कूड़े के ढेर भी अब तक सड़कों के किनारे ही नजर आ रहे हैं।
नगर पंचायत ने चार किलोमीटर दूर गांव रुरिया धुरिया में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। निर्माण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए गए। कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन और अन्य सामग्री भी खरीदी गई। एमआरएफ सेंटर अब तक संचालित नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अब नगर पंचायत के अधिकारी यहां तक पहुंचने का रास्ता न होने की बात कह रही है। अगर रास्ता नहीं था तो लाखों रुपये खर्च कैसे कर दिए? इस बारे में कोई कुछ बोल नहीं रहा है। मामले में चेयरमैन डीके गुप्ता का कहना है कि रास्ते की समस्या आ रही है। इसका जल्द ही निस्तारण कर लिया जाएगा। संवाद
वार्डों में गंदगी, बीमारियां फैलने का खतरा
नगर के कई वार्डों में गंदगी की भरमार है। जगह-जगह कूड़ा बिखरा दिखता है। पुराना अस्पताल के पीछे बहुत ज्यादा गंदगी है। वार्ड में और सड़कों के किनारे बिखरी पड़ी गंदगी से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना है।
-- -- -- -
ओवरहेड टैंक परिसर में रख दिए कूड़ेदान
फोटो: 12,13,14
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में जगह-जगह कूड़ा सड़क किनारे बिखरा नजर आता है। लाखों रुपये खर्च कर खरीदे गए कूड़ेदान नगर पालिका कार्यालय के सामने ओवरहेड टैंक परिसर में रखे-रखे खराब हो रहे हैं। नगर पंचायत में अब तक एमआरएफ सेंटर नहीं बन सका है।
नगर पंचायत पकड़िया नौगवां कार्यालय से करीब एक किलोमीटर आगे जाने पर नगर पंचायत की ओर से एमआरएफ सेंटर बनाए जाने का बोर्ड तो लगा है, लेकिन कूड़ा निस्तारण केंद्र नजर नहीं आता है। बताया गया कि एमआरएफ सेंटर अब तक बन नहीं सका है।
इसके लिए जमीन ही नहीं मिल सकी है। नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आते हैं। पकड़िया नौगवां के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने भी कूड़े के ढेर नजर आते हैं।
नगर पंचायत के ईओ एजाज अहमद का कहना है कि एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए दो जगह जमीन देखी गई मगर यह मानकों पर खरी नहीं उतरी। सड़क और अन्य निर्माण चल रहे हैं, इस वजह से कूड़ेदान नहीं रखवाए जा सके।
कस्बे में लगे कूड़े के ढेर
फोटो: 25
जहानाबाद। नगर पंचायत की ओर से पांच साल पहले करीब 37 लाख रुपये खर्च कर बनवाया गया एमआरएफ सेंटर अब तक शुरू नहीं हो सका है। कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखते हैं। मच्छर पनप रहे हैं। गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा भी बना है। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति दुर्गा चरण गुप्ता उर्फ अन्ना ने बताया कि एमआरएफ सेंटर कल से शुरू हो जाएगा। संवाद