फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP Neeraj will raise the issue of arbitrariness of electricity officer in Parliament

Bareilly News: बिजली अफसर की मनमानी का मुद्दा संसद में उठाएंगे सांसद नीरज

Tue, 22 Jul 2025 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
MP Neeraj will raise the issue of arbitrariness of electricity officer in Parliament
बरेली। जिले में बिजली अफसर मनमानी पर उतारू हैं। जनता की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है और जनप्रतिनिधियों को उचित प्रोटोकॉल देने में भी गुरेज किया जा रहा है। आंवला क्षेत्र से सपा सांसद नीरज मौर्य ने स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि वह अधिकारियों की हठधर्मिता का मुद्दा लोकसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन

आंवला सांसद नीरज मौर्य ने बताया कि जिले में बिजली की समस्या बेहद खराब स्थिति में है। खासकर आंवला क्षेत्र, बरेली शहर के ही कई हिस्सों में लंबे समय से बिजली कटौती व लो वोल्टेज की दिक्कत है। शाम ढले ही एसडीई, जेई और उपकेंद्रों के फोन बंद हो जाते हैं। बिजली बिल समय से चुकाने वाले उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि जनता की लिखित शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है। कृष्णा नगर फेज टू कॉलोनी में उनका आवास है, वहां के लोगों ने डेढ़ महीने पहले लो वोल्टेज समस्या की शिकायत की थी। लगभग सभी अधिकारियों को फोन व मेसेज करके समस्या बताई जा चुकी है लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका है। जब वह जाते हैं तो कॉलोनी के लोग उनसे भी समस्या के बारे में कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सत्ता पक्ष की भी नहीं सुनते
- सांसद का कहना था कि बिजली निगम की समन्वय समिति बैठक में उन्हें एक दिन पहले शाम को चीफ इंजीनियर ने फोन पर औपचारिक सूचना दी। तब वह बरेली से जा चुके थे, नियमानुसार समय से विधिवत सूचना मिलती तो वह जरूर आते। उन्होंने अपने प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार गौतम को बैठक में भेजा था। पता लगा कि बैठक में आए सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि भी परेशान थे कि बिजली अफसर उनकी नहीं सुन रहे। ऐसे में वह विपक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधि होने के नाते गनीमत ही मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed