फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Motorcyclist killed after being struck by a vehicle

Bareilly News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sun, 25 Oct 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being struck by a vehicle
बहेड़ी से लौट रहा था, मांडा गांव के पास हुए हादसे में साथी घायल
विज्ञापन

भोजीपुरा। बहेड़ी से मछली बेचकर लौट रहे बाइक सवार आसपुर हसन निवासी युवक गोविंद (26) की नैनीताल हाइवे पर मांडा गांव के सामने वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पीछे बैठा साथी सुनील गंभीर घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव आसपुर हसन निवासी गोविंद अपने गांव के ही दोस्त सुनील को साथ लेकर बहेड़ी इलाके के नारायण नगला से शुक्रवार देर रात मछली बेचकर बरेली लौट रहे थे। तभी रात में दो बजे दुर्घटना के शिकार हो गए। सूचना डायल 112 व भोजीपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पंचायत नामे की कार्रवाई के बाद गोविंद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------
आठ माह पूर्व हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि युवक की आठ माह पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। इस घटना के बाद से परिजन गम में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed