फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Motor mechanic committed suicide by hanging in Bareilly

Bareilly News: 'मेरी मौत का जिम्मेदार नदीम... अम्मी आई लव यू', लिखकर मोटर मैकेनिक ने की आत्महत्या

Tue, 10 Oct 2023 10:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 10:22 AM IST
सार

इज्जतनगर क्षेत्र के बसंतपुर रहपुरा चौधरी निवासी अमन शाह कोहाड़ापीर में एक दुकान पर मोटर मैकेनिक का काम करता था। सोमवार को वह काम करके घर लौटा और कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। 
 

विज्ञापन
Motor mechanic committed suicide by hanging in Bareilly
अमन शाह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मालिक से परेशान मोटर मैकेनिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार रात उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा बंधा हुआ था। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दुकान मालिक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। परिजनों की तहरीर लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


इज्जतनगर के बसंतपुर रहपुरा चौधरी निवासी 21 वर्षीय अमन शाह की मौत के बाद उसके भाई मोनू ने बताया कि अमन पांच साल से कोहाड़ापीर में नाजिम की दुकान पर मोटर मैकेनिक का काम करता था। नदीम बाइकों का डीलर भी है। कुछ दिन से नदीम अमन को बेवजह परेशान करता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Special Train List: आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी जारी, बरेली जंक्शन पर भी होगा ठहराव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

काम से लौटने के बाद दी जान 
सोमवार शाम अमन काम करके घर को लौटा, फिर अपने कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्त थे। भांजे आहान ने जब कमरे में झांककर देखा तो अमन लटका हुआ था। इसकी जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोनू ने बताया कि अमन कक्षा पांच तक पढ़ा हुआ था। जिस कमरे में वह लटका था, उसमें फ्रिज के ऊपर एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेदार नदीम है....अम्मी आई लव यू। शिकायत पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed