{"_id":"66d900408929b3f240097614","slug":"mother-made-her-daughter-leave-her-studies-due-to-young-mans-molestation-bareilly-news-c-4-bly1015-474220-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोहदे के खौफ से मां ने छुड़वा दी बेटी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोहदे के खौफ से मां ने छुड़वा दी बेटी की पढ़ाई
विज्ञापन
पीलीभीत रिश्तेदारी में भेजी बेटी, पर वहां भी पहुंच गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। बारादरी क्षेत्र में शोहदे के खौफ से डरकर हाईस्कूल की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। मां ने उसे पीलीभीत रिश्तेदारी में भेज दिया। अब शोहदा वहां जाकर भी छात्रा को परेशान कर रहा है। शोहदे के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संजय नगर क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। पड़ोसी आकाश अक्सर रास्ते में छेड़खानी करता है। जन्माष्टमी वाले दिन भी आकाश ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बारादरी थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आकाश के खौफ से सहमी छात्रा की मां ने बेटी की पढ़ाई छुड़वाकर उसे पीलीभीत भेज दिया। आकाश बदमाशों को लेकर पीलीभीत भी पहुंच गया। छात्रा की मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमर उजाला ब्यूरो