फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Most of the people who did not get the railway tickets booked got online reservation...

रेलवे टिकट बुक कराने नहीं निकले लोग ज्यादातर ने ऑनलाइन रिजर्वेशन कराया

Sat, 23 May 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Most of the people who did not get the railway tickets booked got online reservation...
बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर सूने पड़े आरक्षण काउंटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जंक्शन पर पहला टिकट बीएसएफ के जवान ने अमृतसर के लिए बुक कराया

विज्ञापन
बरेली। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर खुलने के बाद भी लोगों की भीड़ नहीं उमड़ी। सुबह 11 बजे रिजर्वेशन काउंटर लगभग खाली ही रहे। इज्जतनगर और जंक्शन पर मजह साठ लोगों ने ही टिकट बुक कराए। जंक्शन पर पहला टिकट बीएसएफ के जवान ने दुर्गियाना एक्सप्रेस में अमृतसर के लिए बुक कराया।
सुबह आठ बजे से जंक्शन और इज्जतनगर स्टेशन के रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खुल गए। दोनों जगह रिजर्वेशन बाबू विंडो पर यात्रियों का इंतजार करने लगे, लेकिन जंक्शन पर पूर्वान्ह 11 बजे तक एक-दो लोग ही रिजर्वेशन कराने पहुंचे। शाम तक करीब 35 लोगों ने टिकट बुक कराए। इज्जतनगर विंडो पर 52 लोगों ने करीब 24 हजार रुपये के टिकट बुक कराए। यहां काउंटर पांच बजे बंद हो गया, जबकि जंक्शन का काउंटर शाम छह बजे बंद किया गया। सीएमआई संजीव दुबे ने बताया कि करीब 30 हजार रुपये के टिकट बुक हुए हैं।
विज्ञापन

घर पर रहकर लोगों ने कैफे से बुक कराए टिकट

घर से निकलने पर संक्रमण के खौफ के चलते लोग टिकट बुक कराने के लिए रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराए। शहर में करीब डेढ़ लाख रुपये के टिकट बुक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों के लिए कराए गए टिकट बुक

रेलवे की रिजर्वेशन विंडो पर पटना, रतलाम, बलिया, मुंबई, रक्सौल, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, नई दिल्ली आदि स्टेशनों के टिकट बुक कराए गए। लोगों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस, दुर्गियाना, सत्याग्रह, लखनऊ मेल, सरयू-यमुना एक्सप्रेस, महामना और सुहेलदेव एक्सप्रेस में सीटें आरक्षित कराईं।

ट्रेनें कम होने से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की संख्या कम रही है। रेलवे जल्द ही कुछ और ट्रेनें चलाने पर विचार करेगा। - मानसिंह मीणा, एडीआरएम, मुरादाबाद डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed