फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mosquito larvae thriving in homes in bareilly

बरेली: घरों में पनप रहा मच्छरों का लार्वा, नहीं संभले तो बढ़ सकते हैं डेंगू के मरीज

Tue, 19 Sep 2023 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 03:16 PM IST
सार

डीबीसी टीमें घर-घर पहुंचकर जांच के बाद लार्वा नष्ट करा रही हैं। अब तक हुई जांच के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। दोबारा जांच में संबंधित घर में लार्वा मिले तो नोटिस जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Mosquito larvae thriving in homes in bareilly
डीबीसी टीम ने नष्ट कराया लार्वा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हजारों घरों में मच्छरों के लार्वा पनप रहा है। डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर्स (डीबीसी) टीम की रिपोर्ट के मुताबिक 2,912 घरों और 5,868 कंटेनर में डेंगू के लार्वा पनपता मिला। इसी तरह लोगों की लापरवाही जारी रही तो डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन


अब तक जिले में डेंगू के 76 मरीज मिल चुके हैं। शहर और देहात में जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर्स की टीमें वहां लोगों के घरों में लार्वा की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन

प्रत्येक टीम को प्रतिदिन 50 घरों की जांच करने का लक्ष्य दिया है। जहां भी लार्वा मिलते हैं, टीम उनको नष्ट कराती है। अब तक हुई जांच के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रिज की बैक ट्रे, कूलर की टंकी में मिले मच्छर
जिला मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 810 कूलरों की टंकी में और 488 फ्रिज की बैक ट्रे में मच्छरों के लार्वा पनपते मिले। घरों में रखे गुलदस्ता, गमलों में भी लार्वा मिले। जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने लोगों को सप्ताह में एक बार कूलर आदि का पानी बदलने का सुझाव दिया है।

टीमों के साथ हो रही बदसलूकी
घरों में जांच के लिए पहुंच रही डीबीसी टीम के साथ रोज ही बदसलूकी के मामले आ रहे हैं। डीबीसी रवि शंकर गंगवार के मुताबिक कुछ लोग घरों में जांच ही नहीं करने देते। मलेरिया विभाग का परिचय पत्र दिखाने पर उसे फर्जी कहकर नोकझोंक करते हैं। डीबीसी ज्योति के मुताबिक उपेक्षा के बावजूद उन्हें मच्छरों से निजात की जानकारी देते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग सहयोग करते हैं।

 प्रभारी सीएमओ डॉ. सुदेश कुमारी ने बताया कि डीबीसी रिपोर्ट में कई घरों में डेंगू के लार्वा पनपने का पता चला है। अपील है कि जांच के लिए पहुंच रही टीम का परिचय पत्र देख लें फिर सर्वे में सहयोग करें, ताकि मच्छरजनित रोगों से बचाव हो सके। 

थमाया जाएगा नोटिस
डीबीसी टीमें घर-घर पहुंचकर जांच के बाद लार्वा नष्ट करा रही हैं। दोबारा जांच में संबंधित घर में लार्वा मिले तो नोटिस जारी किया जाएगा। आसपास की नालियों, पानी की टंकी, छत पर पड़े टायर-बर्तन, हौद, पुराने ड्रम और पानी के अन्य स्रोतों की भी जांच होगी। 

डेंगू के छह मलेरिया के 58 नए मरीज मिले
सोमवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया के 58 और डेंगू के छह नए केस मिले। जिला अस्पताल में जांच के बाद पॉजिटिव मिले मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मीरगंज, बहेड़ी, भमोरा, फतेहगंज पश्चिमी, रामनगर, आंवला, शेरगढ़, नवाबगंज में मलेरिया के नए केस मिले हैं। 

कहां कितने मिले डेंगू के मरीज
शहर के मौलानगर में दो, सिविल लाइंस में पांच, इज्जतनगर में चार, पीरबहोड़ा में चार, गंगापुरम में पांच, ओल्ड सिटी में दो, सुभाषनगर में दो, बानखाना में पांच व अन्य जगह दो केस मिले हैं। देहात के भमोरा में पांच, फतेहगंज में तीन, बिथरी में पांच, भोजीपुरा में 15, शेरगढ़ में छह, मीरगंज में एक, बहेड़ी में दो, फरीदपुर में एक, कुआटांडा में एक, नवाबगंज में तीन केस पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed