{"_id":"5eefbf198ebc3e42eb433c2b","slug":"more-than-five-thousand-withdrawals-from-atm-can-be-heavy-bareilly-news-bly409996826","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से पांच हजार से ज्यादा निकासी पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से पांच हजार से ज्यादा निकासी पड़ सकती है भारी
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों में बार-बार कैश निकालने की आदत खत्म करने को आरबीआई की कोशिश
विज्ञापन
बैंक अपनी तमाम और छोटी सुविधाओं पर भी ग्राहकों से वसूल कर रहे हैं चार्ज
बरेली। एटीएम से बार-बार कैश निकालने की आदत खत्म करने के लिए आरबीआई पांच हजार से ज्यादा कैश निकासी पर सरचार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी के एक साल तक तो कैशलेस सिस्टम बढ़ता दिखा लेकिन अब फिर कैश का चलन बढ़ गया है। उधर, असंतुष्ट ग्राहकों का कहना है कि बैंक कोई सुविधा मुफ्त नहीं देता, अब नए सरचार्ज वसूली उचित नहीं।
कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए पहले भी बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने एटीएम की संख्या में कटौती की थी। नई जगहों के लिए अनुमति न मिलने से भी एटीएम नहीं बढ़ रहे हैं। बैंक अफसरों की मानें तो एक-दो साल से एटीएम का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। 60 से 70 फीसदी तक निकासी एटीएम से हो रही है, जबकि नोटबंदी के बाद सरकार ने कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देने में पूरी ताकत झोंक दी थी। बताते हैं कि इंडियन बैंक एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव वीजी कन्नन की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने कैश निकासी की आदत कम करने के लिए पिछले साल आरबीआई को रिपोर्ट दी थी। इसके बाद आरबीआई एटीएम से पांच हजार रुपये की निकासी पर भी चार्ज लेने की तैयारी कर रहा है। हालांकि यहां बैंक अधिकारी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
एटीएम करेंगे चेक का भी भुगतान
कार्ड न होने पर एटीएम चेक का भुगतान करेगा। कई बड़े शहरों में इन मशीनों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। अब यहां भी कई बैंक इन मशीनों को लाने की तैयारी में हैं। इस नई तकनीक की मशीन में चेक डालते ही आपकी केवाईसी सहित कुछ डिटेल लेने के बाद कस्टमर को पैसा एटीएम की भांति मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अपनी तमाम और छोटी सुविधाओं पर भी ग्राहकों से वसूल कर रहे हैं चार्ज बरेली। एटीएम से बार-बार कैश निकालने की आदत खत्म करने के लिए आरबीआई पांच हजार से ज्यादा कैश निकासी पर सरचार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी के एक साल तक तो कैशलेस सिस्टम बढ़ता दिखा लेकिन अब फिर कैश का चलन बढ़ गया है। उधर, असंतुष्ट ग्राहकों का कहना है कि बैंक कोई सुविधा मुफ्त नहीं देता, अब नए सरचार्ज वसूली उचित नहीं।